पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर क्या लेंगे आप… 1 किलो आम या लग्जरी बाइक? जानिए इस ‘लाल सोने’ की कीमत जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा! PMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां PMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां हत्या या आत्महत्या? बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस Bihar news : बिहार में गर्मी का बड़ा असर! आंगनबाड़ी केंद्रों का समय बदला, अब सुबह ही होगा पूरा काम, जानें नया टाइमिंग सिस्टम! बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान
30-Dec-2021 02:52 PM
By PRASHANT KUMAR
DARBHANGA: एटीएम कैश वैन के गार्ड की बंदूक से अचानक गोली चली और वह एक महिला को जा लगी। गोली लगने से महिला घायल होकर वही गिर पड़ी। जिसके बाद आनन-फानन में उसे डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घटना दरभंगा के एसबीआई मेन ब्रांच के पास हुई। जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि सिक्योरिटी गनमैन कुंदन समस्तीपुर का रहने वाला है। स्टेट बैंक के एटीएम में कैश लोडिंग करने में उसकी ड्यूटी लगी हुई थी। एसबीआई एटीएम में जाने के लिए वह कंपनी की गाड़ी से जैसे ही उतरा और अपने बंदूक में गोली लोड करने लगा तभी अचानक गोली चल गयी। उस वक्त बैंक के बाहर एक महिला खड़ी थी जिसे गोली लग गयी।
गोली लगने के बाद महिला वही गिर पड़ी। उस वक्त महिला का पति ठेला लाने गया हुआ था। जब वह ठेला लेकर पहुंचा तब देखा कि उसकी पत्नी गिरी हुई है और उसे गोली लगी हुई है। जिसके बाद आनन-फानन में उसे डीएमसीएच ले जाया गया। जहां चिकित्सक गोली निकालने में जुटे हैं।
वही सिक्युरिटी गनमैन कुंदन ने बताया कि ऐसा कभी नहीं हुआ था जो आज अचानक हो गया। उसने बताया कि भागलपुर से उसे बंदूक का लाइसेंस निर्गत किया गया है। उसकी ड्यूटी एसबीआई के एटीएम में कैश लोडिंग करने में लगी थी। वह अपनी ड्यूटी पर जा रहा था। गाड़ी से उतरने के बाद जैसे ही उसने अपने गन में गोली लोड किया अचानक फायर हो गया और गोली वहां खड़ी महिला को जा लगी। जिसके बाद एजेंसी के लोगों के साथ वह खुद भी उस महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां महिला का इलाज किया जा रहा है।
वही महिला के पति मो.अंजूम ने बताया कि वह अपनी पत्नी को लेकर स्टेट बैंक पैसे निकालने के लिए आया था। पैसे निकालने के बाद घर लौटने के लिए वह ठेला लाने गया हुआ था तभी बैंक के गार्ड के बंदूक से गोली चली और उसकी पत्नी को जा लगी। उस वक्त गार्ड बंदूक में गोली भर रहा था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।