BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान मोतिहारी में खेल की राशि से खिलावाड़! स्पोर्ट्स सामाग्री के लिए 'वेंडर' इंपैनल ही नहीं करना तो अधिकारी चहेते की पैरवी कैसे कर रहे ? DPO का बयान ही बहुत कुछ इशारा कर रहा... IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप
21-Dec-2019 04:04 PM
PATNA : बिहार बंद के दौरान मानो तेजस्वी की पीछे-पीछे पूरा पटना उमड़ पड़ा। पटना की सड़क आरजेडी समर्थकों से पट गयी। तेजस्वी भी भीड़ को देखकर पूरे रौ में आ गए और डाकबंगला चौराहे पर तेजस्वी गरज-गरज कर खूब बरसे।
तेजस्वी ने पहले तो वहां मौजूद लोगों से खूब नारे लगवाएं। नीतीश ने इस दौरान नीतीश कुमार तौबा-तौबा कह लोगों से खूब नारे लगवाएं। तेजस्वी ने लोगों से कहा मेरे साथ-साथ नारे लगाइए 'करे के बा लड़े के बा जीते के बा।'तेजस्वी ने कहा कि अब तीर कमान से निकल गया है नीतीश कुमार का दोहरा चरित्र उजागर हो गया है। इन्होनें देश को धोखा दिया, गांधी को धोखा दिया, लोहिया-अंबेदकर और कर्पूरी -जेपी सब को धोखा दिया। नीतीश कुमार धर्मनिरपेक्षता का चोला ओढ़ कर लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं। संसद में बिल को समर्थन देते हैं और कहते हैं हम बिहार में एनआरसी को लागू नहीं होने देंगे।
बता दें कि बिहार बंद के दौरान राज्य में कई हिस्सों में भारी हिंसा हुई। सबसे बड़ी घटना पटना के फुलवारीशरीफ में हुई, जहां दो गुटों के बीच भिड़ंत के दौरान जमकर पथराव हुआ। इस दौरान हुई गालीबारी में दर्जन भर लोगों को गोली लगी है। जबकि, एक को छुरा भी मारा गया। घटना के दौरान पथराव में आधा दर्जन पुलिसकर्मियों सहित दो दर्जन लोग घायल हो गए।पटना में ही आंदोलनकारियों की गुंडई के शिकार मीडियाकर्मी भी हुए।
उधर, औरंगाबाद में पथराव में एसडीपीओ सहित आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए। पथराव के दौरान कथित तौर पर पुलिस पर बमबारी भी की गई। मुजफ्फरपुर, भागलपुर और नवादा सहित कई अन्य जगहों पर भी भारी हिंसा की। स्थिति पर नियंत्रण के लिए पुलिस ने जगह-जगह आंसू गैस के गोले छोड़े तथा लाठीचार्ज किया। इससे भी हालात काबू में नहीं आए तो हवाई फायरिंग की।