किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
14-Aug-2022 04:09 PM
BEGUSARAI : खबर बेगूसराय से है, जहां बंद कमरे से एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना गढ़पुरा थाना क्षेत्र के बलुआहा गांव की है। परिजनों का आरोप है कि बदमाशों ने युवक की हत्या करने के बाद उसके शव को फंदे से लटका दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
मृतक शख्स की पहचान गढ़पुरा के रजौड़ पंचायत स्थित बलुआहा गांव निवासी परमानंद महतो के 24 वर्षीय बेटे मंटुन कुमार के रूप में हुई है। मृतक मंटुन की पत्नी के मुताबिक उसके चाचा ससुर और उसका चचेरा भैसुर शराब का अवैध कारोबार करते हैं।मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि उन्हीं लोगों ने मिलकर मंटुन की हत्या की है और हत्या की वारदात को आत्महत्या का रूप देने के लिए उसके शव को फंदे से लटका दिया है।
मृतक की पत्नी ने बताया कि शनिवार की देर शाम वह अपने मायके गई थी इसी का फायदा उठाते हुए आरोपियों ने मंटुन की हत्या कर दी। जब परिवार के लोग खाना खाने के लिए मंटुन को तलाश कर रहे थे तो उसका शव कमरे में फंदे से लटकता हुआ पाया गया। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।