RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
14-Aug-2023 08:26 AM
By First Bihar
BHAGALPUR : बिहार में अपराधियों का मनोबल काफी ऊंचा नजर आ रहा है। अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रशासन का काम बिल्कुल खत्म होता हुआ दिख रहा है। जहां एक तरफ राज्य के डीजीपी यह कहते हुए नहीं सकते हैं अपराधियों को बैठने मत दीजिए उनको दौड़ा-दौड़ा कर अरेस्ट कीजिए तो वहीं दूसरी तरफ अपराधी अपने काले कारनामों को अंजाम देने से पीछे नहीं है रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला भागलपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां दिल्ली से आई महिला की हत्या कर दी गई है। जिसमें सबसे अहम इस मौत के पीछे की वजह बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली से अपने भाई के घर आई महिला बेबी (34) की हबीबपुर थाना क्षेत्र में हत्या कर दी गई। इस महिला का शव गोशाला के पास स्थित बगीचे से बरामद किया गया। महिला शाहजंगी में रहने वाले अपने भाई इम्तियाज के घर जुलाई को आई थी। अब धारदार हथियार से इस महिला की हत्या की गई है। उसके चेहरे और शरीर के अन्य भाग पर चोट के निशान हैं। महिला के भाई इम्तियाज के ही बयान पर हत्या का केस दर्ज किया गया है जिसमें महिला के ननदोई और अपने बहनोई शमशेर पर हत्या का आरोप लगाया गया है।
बताया जा रहा है कि, मृतका भाई इम्तियाज ने बताया कि उसकी बहन बेबी परिवार के साथ दिल्ली में रहती थी। शेमशेर भी दिल्ली में रहता है। वहीं पर शमशेर ने उसकी बहन से ढाई लाख रूपए उधार लिया था। शमशेर ने उसकी बहन को बकाया पैसे और दिल्ली का तत्काल टिकट देने दे लिए बुलाया था। जिसके बाद वह शनि शमशेर के घर निकल गई थी। इम्तियाज का कहना है कि दोपहर जब बहन को कॉल किया किया तो रिसीव नहीं हुआ। सुबह बगीचे में शव बरामद किया गया। उसका मोबाइल वहां नहीं था।
इधर, इस मामले में केस दर्ज होने के बाद पुलिस अभियुक्त की तलाश कर रही है, वह फरार है। महिला के शव का रविवार को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया गया। पुलिस ने बताया कि मृतका का मायके मूल रूप से बांका के अमरपुर में था। हबीबपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कृपा सागर ने बताया कि केस दर्ज कर अभियुक्त की तलाश में छापेमारी की जा रही है।