हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
15-Aug-2022 08:40 AM
SIWAN : बिहार के सीवान में अपराधियों का मनोबल बढ़ता दिखाई दे रहा है. ताजा मामला सीवान जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के कचनार गांव के समीप की है. अपराधियों ने दो युवकों को गोली मार दी. इस घटना में जहा एक युवक की मौत हो गई. वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
बताया जाता है कि दोनों युवक बाजार से घर लौट रहे थे. इसी दौरान अपराधियों ने दोनों को गोली मार दी. हमला करने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये. गोली लगने से एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं, एक युवक गंभीर रूप से घायल है. घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल युवक की पहचान रामा जी यादव के पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है.
वहीं, इस घटना में कचनार गांव के रहने वाले मुन्ना यादव के पुत्र राकेश कुमार की मौत हो गई है. गोली मारने का आरोप गांव के कुछ युवकों पर लगा है लेकिन गोली क्यों मारी गई है, क्या कारण है इसका खुलासा नहीं हो पाया है. घटना की सूचना मिलते ही सिसवन थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर ममाले की जांच में जुट गई गई.