Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए
31-Jan-2024 02:56 PM
By First Bihar
KAIMUR: बिहार में बेखौफ अपराधी लोगों क अपनी गोली का निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला कैमूर से सामने आया है, जहां बदमाशों ने बहन के घर आए बुजुर्ग शख्स को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बुजुर्ग शख्स शौच के लिए घर से बाहर निकला था तभी बदमाशों ने उसके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी की इस घटना में बुजुर्ग को तीन गोलियां लगी हैं। घटना नुआंव थाना क्षेत्र के जैतपुरा गांव की है।
अपराधियों की गोली से घायल हुए बुजुर्ग शख्स की पहचान नुआंव थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी लालजी सिंह के बेटे नरेंद्र सिंह यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नरेंद्र सिंह यादव अपनी बहन के घर नुआंव थाना क्षेत्र के जैतपुरा आए हुए थे। बुधवार की सुबह शौच के लिए निकले थे, तभी बाइक सवार तीन अपराधियों ने उनको पैर में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर गांव के लोग दौड़े तो बाइक सवार अपराधी मौके से फरार हो गए।
आनन-फानन में घायल बुजुर्ग शख्स को इलाज के लिए नुआंव पीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल नरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि उनका जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर गोली मारी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।