मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
05-Jul-2023 12:05 PM
By First Bihar
SIWAN : बिहार के सिवान से एक दिल दहलाने वालों खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां दो युवकों ने मिलकर एक बच्चे से कुकर्म किया। बच्चा घर के बाहर खेल रहा था तभी युवक उसे वहां से ले गए और उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया। बच्चा रोने लगा तो दोनों युवकों ने उसका गला दबाने की कोशिश की। जिसके बाद मासूम किसी तरह जान बचाकर भागा और अपने परिजनों को सारी आपबीती बताई।
दरअसल, सिवान के महादेवा ओपी क्षेत्र के एक गांव में छह साल के बच्चे के साथ दो लड़कों ने कुकर्म की घटना को अंजाम दिया है। ये दोनों युवक बच्चे को बहला-फुसलाकर ले गए और फिर उसके साथ दरिंदगी की। मासूम अपने घर के बगल में खेल रहा था। तभी दो युवक आए और उसे बहला-फुसलाकर लेकर चले गए। इसके बाद दोनों हैवान मासूम के साथ अप्राकृतिक यौनाचार करने लगे। जिसके बाद बच्चा जोर-जोर से रोने लगा तो दोनों आरोपी मासूम का गला दबाने लगे। जैसे-तैजे मासूम दोनों युवकों के चंगुल से छूटकर वहां से भागा।
वहीं, बच्चे ने घर पहुंचकर अपनी मां को सारी आपबीती सुनाई। जिसके बाद परिजनों के होश ही उड़ गए। परिजन बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं, परिजनों ने इसकी सूचना ओपी प्रभारी कुंदन कुमार पांडेय को दी। जिसके बाद इस मामले को लेकर ओपी प्रभारी ने बताया कि सदर अस्पताल पहुंचकर परिजनों के फर्द बयान के आधार पर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इधर, परिजन आशंका जता रहे हैं कि आरोपी युवक पड़ोसी हो सकते हैं। घर के बाहर से बच्चे को ले जाने को लेकर परिजन सकते में हैं। इधर, बच्चे का मेडिकल कराए जाने की तैयारी चल रही है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।