ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत

बिहार : बदमाशों ने घर में घुसकर युवक को मौत के घाट उतारा, एक दिन पहले धूमधाम से मनाया था बर्थडे

06-May-2022 03:57 PM

GOPALGANJ : गोपालगंज में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच चुका है। बेखौफ बदमाशों के लिए किसी की भी हत्या कर देना अब बड़ी बात नहीं रह गई है। यहां अपराधियों ने घर में घुसकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के गौरूप समइल गांव की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है।


मृतक की पहचान हथुआ थाना क्षेत्र के कांध गोपी गांव निवासी बादशाह तिवारी के इकलौते बेटे वरुण तिवारी के रूप में की गई है। वरुण अपने मामा-मामी के साथ मीरगंज थाना क्षेत्र के गौरूप समइल गांव में रहता था। बीते 4 मई को उसका जन्मदिन था जिसको लेकर बर्थडे पार्टी का आयोजन भी हुआ था और 5 मई की रात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसे मौत के घाट उतार दिया।


वरुण के बुजुर्ग मामा-मामी की कोई संतान नहीं थी। जिसके कारण वह अपने मामा-मामी की देखभाल के लिए उनके साथ रहता था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि मामा-मामी की संपत्ति को हड़पने के लिए पड़ोसियों ने ही वरुण की हत्या कर दी गई है। हालांकि फिलहाल हत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों के बयान पर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है।