होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म
08-Jun-2024 01:14 PM
By RAMESH SHANKAR
SAMASTIPUR : लोकसभा का चुनाव खत्म होने के साथ ही बिहार में क्राइम का ग्राफ तेजी से ऊपर भाग रहा है। राज्य के अलग-अलग इलाकों से अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। समस्तीपुर में एक बार फिर बंदूकें गरजी हैं। बाइक सवार बदमाशों ने छात्र नेता समेत तीन लोगों को गोली मार दी। गोलीबारी की इस घटना के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के मुताबिक, मुफस्सिल थानाक्षेत्र के जितवारपुर पंचायत भवन के पास में बाइक सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की है। जिसमें तीन लोगों को गोली लगी है। गोली लगने से एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि दो अन्य लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृतक की पहचान जितवारपुर गांव निवासी 70 वर्षीय देवनारायण राय के रूप में हुई है। वहीं मृतक देवनारायण राय का बेटे सुरेंद्र कुमार राय और ABVP का छात्र नेता कोरबद्धा के मुलायम सिंह यादव घायल हो गए हैं। छात्र नेता मुलायम सिंह यादव समस्तीपुर कॉलेज में छात्र संघ की अध्यक्ष रह चुके हैं।
बताया जा रहा है कि जितवारपुर पंचायत भवन के पास मकान निर्माण का काम चल रहा था। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक जमीनी विवाद को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। गोली मारने वाले की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।