राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका BIHAR NEWS : बिहार NDA के सभी सांसद और विधायक को आया बुलावा, आनन-फानन में पटना पहुंच रहे नेता; नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा से तेज हुई हलचल Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस
13-Jun-2022 01:50 PM
ARRAH: खबर भोजपुर से है, जहां आपसी वर्चस्व को लेकर हुइ गोलीबारी की घटना में दो लोगों को गोली लग गई। गोलीबारी की इस घटना में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना आरा के नारायणपुर थाना इलाके के चवरिया गांव की है। दोनों गुटों के बीच नाच देखने को लेकर विवाद हुआ था और इसी विवाद को लेकर गोलीबारी की इस घटना को अंजाम दिया गया।
मृतक की पहचान नारायणपुर गांव निवासी अर्जुन कुमार के 26 वर्षीय बेटे सोनू कुमार के रूप में की गई है जबकि घायल रोहित कुमार भी नारायणपुर गांव का ही रहने वाला है, जिसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह मृतक सोनू और रोहित एक अन्य युवक के साथ किसी काम के लिए आरा शहर आए हुए थे। काम खत्म होने के बाद तीनों अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
फायरिंग की इस घटना में गोली लगने से सोनू की मौके पर ही मौत हो गई जबति रोहित गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में रोहित को इलाज के लिए स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया। गोलीबारी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है।
जिले के एसपी संजय सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला गैंगवार का लग रहा है। घायल और मृतक के परिजनों के बयान में विरोधाभास है। फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी गई है। एसपी ने वारदात में शामिल अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है। इधर, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।