Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
09-Jan-2024 08:56 AM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: बिहार में बेखौफ बदमाश हत्या की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को मुंह चिढ़ा रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है, जहां अपराधियों ने एक बुजुर्ग शख्स की धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना सरैया थाना क्षेत्र के बहिलवारा रुपनाथ गांव की है।
मृतक की पहचान बहिलवारा रुपनाथ गांव निवासी 70 वर्षीय राम प्रवेश पांडेय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार की रात खाना खाने के बाद राम प्रवेश पांडेय सोने के लिए चले गए थे। इसी दौरान देर रात बदमाश घर में घुसे और धारदार हथियार से बुजुर्ग का सिर धड़ से अलग कर दिया।
परिजनों को घटना की जानकारी मंगलवार को सुबह उस वक्त हुई जब वे बुजुर्ग को जगाने पहुंचे। बुजुर्ग का खून से सना शव देखकर परिजनों के होश उड़ गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।