Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई
24-Feb-2022 06:11 PM
By Ajit Kumar
BHAGALPUR : भागलपुर की नवगछिया पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही 13 लाख के लूटकांड का खुलासा कर लिया है। एसपी के निर्देश पर गठित एसआईटी की टीम ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है वहीं लूट की रकम को बरामद कर लिया है।
नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने लूटकांड का खुलासा करते हुए बताया कि HDFC बैंक के थर्ड पार्टी कंपनी के कर्मी ने लूटकांड की साजिश रची थी। बीते 22 फरवरी को भागलपुर के नवगछिया स्थित रंगरा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने बैंककर्मी से 13 लाख 30 हजार रूपए लूट लिए थे।
जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए नवगछिया एसपी के निर्देश पर एसआईटी टीम का गठन किया गया। पुलिस की जांच में पता चला कि बैंक के ही एक कर्मी रेशम चौधरी ने अपने दो सहयोगियो के साथ मिलकर थाने में लूट का झूठा केस दर्ज कराया था। पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई कि लूट की घटना हुई ही नहीं थी।
आरोपी बैंककर्मी रेशम चौधरी ने अपने दो सहयोगी सुजीत कुमार और बिट्टू कुमार के साथ मिलकर लूट की झूठी कहानी पुलिस को बताई थी। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार सुजीत कुमार और बिट्टू कुमार ने बताया कि उन्होंने सारा पैसा एक कपड़े की दुकान में छिपाकर रखा है। जिसके बाद पुलिस ने कपड़े की दुकान से 13 लाख 30 हजार रूपए बरामद कर लिए।
जानकारी के मुताबिक आरोप रेशम चौधरी HDFC बैंक के थर्ड पार्टी कंपनी का कर्मी है और बैंक से ग्रुप लोन के नाम पर पैसा की निकासी कर गबन करने की फिराक में था। फिलहाल पुलिस सभी गिरफ्तार लोगों को जेल भेजने की तैयारी कर रही है।