BIHAR NEWS : नाले से अज्ञात युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी; पुलिस पहचान में जुटी बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका पटना से बख्तियारपुर रवाना हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गांव में लोगों और परिवार से करेंगे मुलाकात Bihar Workers : ETP टैंक में उतरते ही दम घुटने से बिहार के तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बरेली की 'लेडी सिंघम' अंशिका वर्मा संग शादी रचाएंगे संभल के 'दबंग' SP केके बिश्नोई, राजस्थान में होंगे सात फेरे, जानिए इनकी कहानी Bihar Crime News : सिविल कोर्ट के वकील पर जानलेवा हमला, केस विवाद में अपराधियों ने चाकू से किया वार
07-Sep-2024 06:36 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने एक नाबालिग लड़के की गला काट कर बेरहमी से हत्या कर दी। बच्चे का सिर कटा शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। बच्चे का सिर और धड़ दोनों अलग कर दिया गया है। घटना मंसूरचक थाना क्षेत्र के बरकुरवा द्वारिकापुर गांव की है।
मृतक बच्चे की पहचान अनिल कुमार महतो के 9 साल के बेटे अंकुश कुमार के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही रहने वाले विजय महतो ने अंकुश के सिर को काट कर उसकी हत्या कर दी है और ग्रामीण जब उसे पकड़ने के लिए गए तो आरोपी ने बच्चे के पिता अनिल कुमार महतो पर भी गरासा से हमला कर उसे लहूहान कर दिया है।
बाद मे ग्रामीणों ने आरोपी को खदेड़कर धर दबोचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पूरे मामले पर बेगूसराय एसपी मनीष कुमार ने कहा है कि हत्यारे को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा, पुलिस उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलाएगी।