बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन
14-Sep-2023 03:20 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में ताजा मामला मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि चार लोग दुर्घटना में घायल हुए हैं। घायल 4 पीड़ितों को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में ले जाया गया। मरने वाले में विजय मुखिया अलीनगर प्रखंड मत्स्यजीवी संघ के मंत्री चुने गए थे।
मिली जानकारी के अनुसार, बोचहां के मझौली चौक के समीप गुरुवार की सुबह बांस से लदे हुए ट्रैक्टर में स्कार्पियो के घुसने से एक दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में अलीनगर के दो लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में अलीनगर प्रखंड मत्स्यजीवी संघ के मंत्री धमवारा निवासी विजय मुखिया (38) और सुहथ निवासी देवदास मुखिया (45) शामिल हैं। जबकि स्कार्पियो सवार चार अन्य लोग इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि,विजय मुखिया पटना आइजीआइएमस में इलाज के लिए पांच लोगों को लेकर स्कार्पियो से जा रहे थे। इनमें चार लोग बेनीपुर के माधोपुर गांव स्थित उनके ही ससुराल के थे। मझौली चौक के समीप बांस लदे ट्रैक्टर में तेज रफ्तार स्कार्पियो जा घुसी। मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक विजय मुखिया लगातार दूसरी बार मत्स्यजीवी समिति के मंत्री चुने गए थे। हादसे की सूचना के बाद स्वजन मुजफ्फरपुर पहुंच गए हैं।