मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
01-Jul-2024 11:15 AM
By First Bihar
SHEIKHPURA: इस वक्त की बड़ी खबर शेखपुरा से आ रही है, जहां दिनदहाड़े लूट का बड़ी वारदात से हड़कंप मच गया है। बदमाशों ने एक्सिस बैंक में घुसकर 50 लाख रुपए लूट लिए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस के वरिय अधिकारी पहुंचे हैं और पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।
जानकारी के मुताबिक, बरबीधा के श्रीकृष्ण चौक के पास स्थित एक्सिस बैंक की शाखा में बदमाशों ने इस लूट की घटना को अंदाम दिया है। बैंक खुलते ही अपराधी आ धमके और कर्मियों को पिस्टल की नोंक पर बंधक बना लिया और जमकर लूटपाट मचाई। इस दौरान बैंक आए ग्राहकों के साथ भी लूटपाट की गई है।
लूट को अंजाम देने के बाद अपराधी आराम से मौके से फरार हो गए। बदमाश कितने रुपए लूटकर ले गए हैं इसका आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया है हालांकि 50 लाख रुपए से अधिक की लूट की बात कही जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। दिनदहाड़े लूट की इस बड़ी वारदात के बाद हड़कंप मच गया है।