मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
08-Nov-2024 07:14 PM
By First Bihar
KAIMUR: बिहार में विधानसभा की चार सीटों पर हो रहे उपचुनाव में अब लाठी से पीटने से लेकर विधायक को घुटने पर लाने की बात होने लगी है. कैमुर ज़िले के रामगढ़ सीट से चुनाव लड़ रहे अजीत सिंह को जीताने के लिए उनके सांसद भाई सुधाकर सिंह ने तमाम हदें लांघ दी. सुधाकर सिंह ने शुक्रवार को सभा कर बीजेपी कैंडिडेट और उनके समर्थकों को खुली धमकी दी.
बता दें कि रामगढ़ सीट से सुधाकर सिंह ही विधायक थे. वे आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे हैं. सुधाकर सिंह के सांसद बनने के बाद वहाँ उपचुनाव हो रहा है. आरजेडी ने इस सीट से जगदानंद सिंह के दूसरे बेटे और सुधाकर सिंह के भाई को टिकट दिया है.
सुधाकर सिंह की खुली धमकी
अपने भाई को जीत दिलाने के लिए सुधाकर सिंह ने आज मंच से खुली धमकी दी. उन्होंने आरजेडी समर्थकों की मीटिंग में आज खुली धमकी दी- रामगढ़ सीट से भले ही एक साल के विधायक चुना जा रहा हो, इतना याद रखिये कि सुधाकर सिंह पाँच साल के लिए सांसद रहेगा. एक सांसद के सामने विधायक की कोई औक़ात नहीं होती. अगर बीजेपी वाला जीत भी गया तो उसे घुटने पर लाना मुझे आता है.
300 बूथों पर लाठी से पीटेंगे
सुधाकर सिंह ने मंच से अपने समर्थकों से कहा कि उस चुनाव में 2020 के चुनाव वाली गलती नहीं करना है. उस समय तो सिर्फ़ तीन जगह पर बीजेपी वालों को पीटे थे. इस दफ़े 300 बूथों पर उनको लाठी से पीटेंगे.
सुधाकर सिंह ने कहा कि मैं गर्म मिज़ाज का आदमी हूँ. इसका उदाहरण लोगों ने देख लिया है. जब बिहार में आरजेडी की नीतीश कुमार के साथ सरकार बनी थी तो उस सरकार में मुझे कृषि मंत्री बनाया गया था. वहाँ भी मैं मुख्यमंत्री के सामने तन गया था.
सुधाकर सिंह की खुली धमकी-300 बूथों पर BJP वालों को लाठी से पीटेंगे,अपने भाई को जीत दिलाने के लिए सुधाकर सिंह ने मंच से खुली धमकी दी,एक सांसद के सामने विधायक की कोई औक़ात नहीं होती. अगर बीजेपी वाला जीत भी गया तो उसे घुटने पर लाना मुझे आता है. @BJP4Bihar @samrat4bjp… pic.twitter.com/Jnssg8B6GJ
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) November 8, 2024