मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
10-Jun-2023 03:34 PM
By First Bihar
KHAGARIA: बिहार में पुलिस टीम पर हमला की खबरे अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। आए दिन पुलिस पर हमले से जुड़ी खबरें सामने आती रहती हैं। ताजा मामला खगड़िया से सामने आया है, जहां आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम को लोगों के भारी आक्रोश का सामना करना पड़ा। आरोपी युवक के समर्थकों ने पुलिस को देखते ही पथराव शुरू कर दिया, जिसमें चार दारोगा घायल हो गए। घटना गोगरी थाना क्षेत्र के रामपुर पश्चिम टोला की है।
बताया जा रहा है कि रामपुर पश्चिम टोला निवासी मो. कयूम और उसके परिजनों के खिलाफ गोगरी थाने में केस दर्ज कराया गया है। इस केस के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम शनिवार को रामपुर पश्चिम टोला पहुंची थी। पुलिस को देखते ही आरोपी और उसके समर्थकों ने छत के ऊपर से पथराव शुरू कर दिया। पथराव की इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
पथराव के बाद आरोपियों ने पुलिस टीम पर लाठी डंडे से भी हमला किया। इस हमले में चार दारोगा समेत अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए गोगरी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।