Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए
08-Sep-2023 04:26 PM
By Srikant Rai
MADHEPURA: बड़ी खबर मधेपुरा से आ रही है, जहां दियारा क्षेत्र का आतंक और पिछले कई वर्षों से फरार चल रहे वांछित एवं इनामी अपराधी मणिकांत पासवान उर्फ मनिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मणिकांत पासवान को कई वर्षों से ढूंढ रही थी। इसकी गिरफ्तारी से कोसी क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिली है।
मधेपुरा एसपी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के सुखासनी वार्ड 13 का रहने वाला दुर्दांत अपराधी मनिया पासवान उर्फ मणिकांत पासवान जो सहरसा के टॉप 10 क्रिमिनल लिस्ट में शामिल है, पुलिस की दबाव से सुपौल में छिपा हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस गठित टीम ने सुपौल नगर परिषद के वार्ड 27 के झखड़ाही मोहल्ले से मनिया को धर दबोचा। कुख्यात बदमाश अपनी पहचान छिपाकर वहां रह रहा था।
गिरफ्तार बदमाश की निशानदेही पर सुखासनी स्थित उसके घर से पुलिस ने एक देसी मास्केट, पांच गोली, शराब की बोतल को जब्त किया है। एसपी ने बताया कि करीब 20 वर्षों से मणि पासवान पुलिस की नजर से बचकर एक के बाद एक संगीन घटनाओं को अंजाम देता रहा था। इसका संबंध जिला के कुख्यात अपराधी मिथिलेश यादव से भी रहा है, जो वर्तमान में मधेपुरा जेल में बंद है।