Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar News: मुखिया-सरपंच को 'आर्म्स लाइसेंस' देने के लिए नीतीश सरकार की बड़ी पहल, सभी DM को समय सीमा में बांधा, जानें... बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद विष्णुपद मंदिर में दर्शन के बाद बोले प्रवीण तोगड़िया: लोकतंत्र में बहुमत की जीत तय, बंगाल में हिंदू समाज का होगा प्रभाव Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज
31-Jan-2022 06:15 PM
By SAURABH
SITAMARHI: सीतामढ़ी में पूर्व सरपंच की गुंडई सामने आई है। पूर्व सरपंच ने लाठी-डंडों से बीच सड़क पर एक महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी। एक अकेली महिला पर 5 लोग लाठी लेकर टूट पड़े। इस दौरान महिला की पिटाई होती रही लेकिन किसी ने बचाने की कोशिश नहीं की। इस घटना में 4 महिलाओं की हालत गंभीर हो गयी है जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि मामला भूमि विवाद से जुड़ा है। जिसे लेकर मारपीट की घटना हुई। जमीन मामले को लेकर पूर्व सरपंच उग्र हो गये और एक अकेली महिला पर चार-चार लोग लाठी डंडे लेकर पिटाई करने लगे। बीच सड़क पर बेरहमी से लोग महिलाओं को पीटते रहे। लेकिन किसी ने महिलाओं को बचाने की कोशिश नहीं की।
इस दौरान सभी लोग तमाशबीन बने रहे। घटना रेहाना सहित 4 महिलाएं गंभीर रुप से घायल हो गयी हैं जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिलाओं पर लाठी भांजने वाले पूर्व सरपंच का नाम सफीक मियां बताया जा रहा है जिसने मानवता को शर्मसार करने का काम किया है। लाठी-डंडे के साथ कई लोग महिला को पीटते रहे। तभी किसी ने महिला की पिटाई का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना कानून व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है।