पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
15-Apr-2024 12:04 PM
By First Bihar
PATNA : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की नवरात्रि के दौरान मछली खाने और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने को लेकर जमकर आलोचना की थी। बिहार के जमुई में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि आप कुछ भी खा सकते हैं। मछली, सुअर, घोड़ा या हाथी। लेकिन आपने इसका दिखावा करके उन लोगों की संवेदनाओं को क्यों आहत किया, जब लोग तपस्या कर रहे हैं। वहीं, अब राजनाथ सिंह के इस बयान पर तेजस्वी यादव ने पलटवार किया है। तेजस्वी ने कहा है कि वो खुद मजबूरी में ऐसा बोल रहे हैं।
तेजस्वी यादव ने कहा कि राजनाथ सिंह जी का हम सम्मान करते हैं। वह अभिभावक हैं। लेकिन वह हमारे खिलाफ नहीं बोलेंगे तो मोदी जी खुश कैसे होंगे। लिहाजा, मोदी जी को खुश करने के लिए वह ऐसा बोल रहे हैं ताकि उनकी प्रासंगिकता बनी रहे। इसलिए वह यह सब बातें कह रहे हैं। लेकिन राजनाथ सिंह जी जब बिहार आए तो मुद्दे की बात नहीं की।
इसके अलावा तेजस्वी ने कहा कि राजनाथ सिंह देश के रक्षामंत्री हैं। अग्निवीर योजना से पूरे देश का नौजवान आहत है। लेकिन इस पर वह कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। इसलिए अगर राजनाथ सिंह कुछ बोल कर गए हैं तो हम उस पर अधिक नहीं बोलेंगे। वो आएं, उनका स्वागत हैं। उन्होंने अच्छे तरीके से अपने पार्टी के लिए प्राचार किया है।
उधर, चिराग पासवान की तरफ से इस बार बिहार की सभी 40 सीटों पर जीत हासिल करने के दावों को लेकर तेजस्वी ने कहा कि इसमें वह नया क्या कह रहे हैं। उनके गठबंधन के तमाम नेता यही बात कह रहे हैं तो यह तमाम चीज़ जनता तय करती है और जनता क्या तय की है इसकी जानकारी तो 4 जून को मिल ही जाएगा। उनको बस यही कहना है कि अभी तो घर छिना गया मालूम नहीं और क्या छिना जाएगा।