बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल
05-Aug-2023 06:21 PM
By First Bihar
ARA : बिहार के भोजपुर से एक रोचक मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां कोचिंग क्लास से बाहर निकली लड़कियां आपस से लड़ने लगी। छात्राओं ने एक- दूसरे पर जमकर लात - घूंसे चलाए। जिसके बाद अब इस पुरे मामले का एक वीडियो सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में छात्राओं को सरेआम लात-घूंसे चलाते देखा जा रहा है।
दरअसल, आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या चार पर कोचिंग क्लास से बाहर निकली कुछ लड़कियां आपस से मारपीट शुरू कर दीं। लड़कियों ने एक दूसरे से जमकर हाथा-पाई। इसके बाद अब इस पुरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या- चार के परिसर में चार-पांच लड़कियां दिखाई दे रही हैं। हालांकि, इस वायरल वीडियो के सटीकता की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है।
इस वीडियो में देखा जा रहा है कि स्टेशन परिसर में ही छात्राओं के दो गुट आपस में भिड़ गए। छात्राएं जमकर लात-घूंसे चलाते हुए मारपीट कर रही हैं। छात्राएं चप्पल भी चला रही हैं। स्टेशन परिसर में लड़कियों के बीच मारपीट को यात्री चुप - चाप खड़े होकर देख रहे हैं। कोई भी इन लड़कियों को शांत करता हुआ नजर नहीं आ रहा है।
बताया जा रहा है कि, आरा स्टेशन के आस-पास काफी संख्या में कोचिंग संस्थान है। ऐसे में ये लड़कियां कोचिंग संस्थान से निकलते ही आपस में गाली-गलौज करती आ रही थीं। इस बीच जब दोनों गुटों की छात्राएं जब रेलवे स्टेशन पहुंची तो मामले ने तुल पकड़ लिया। इसके बाद छात्राएं एक दूसरे पर टूट पड़ीं।लप्पड़-थप्पड़ के बाद छात्राओं ने एक दूसरे के बाल भी नोचें। इस दौरान एक छात्रा का बैग जमीन पर गिर गया। इसके बाद वहां मौजूद अलग-अलग गुटों की छात्राओं ने ही बीच बचाव कर मामला को शांत कराया।
इधर, इस मामले जीआरपी थानाध्यक्ष पंकज कुमार दास ने कहा कि इस संबंध में किसी ने लिखित शिकायत नहीं की है। सूचना मिलने के बाद स्टेशन पर पुलिसकर्मी पहुंचे थे, लेकिन सभी लड़कियां पहले ही भाग चुकी थी। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी।