मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
22-May-2023 12:00 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्जनाक मौत हो गई। रविवार की देर रात दो बाइक की भीडंत हो गई जिसमें एयरफोर्स के जवान समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। दोनों मृतक बारात से लौट रहे थे, तभी सकरा थाना क्षेत्र के रेपुरा में यह हादसा हो गया।
मृतकों की पहचान जमुआ पंचायत के जगदीशपुर गांव निवासी मुखिया राय के बेटे संतोष कुमार और मनिहारी थाना क्षेत्र के माड़ीपुर निवासी विनोद राम के 18 वर्षीय बेटे चंदन कुमार के रूप में हुई है। संतोष कुमार ने चार साल पहले ही एयरफोर्स ज्वाइन किया था और फिलहाल दरभंगा में पोस्टेड था। रविवार को संतोष और चंदन रेपुरा में एक बारात में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी दौरान दो बाइक की जोरदार टक्कर में दोनों की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि एयरफोर्स के जवान संतोष की 6 महीने पहले ही शादी हुई थी। इस घटना के बाद दोनों ही परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।