मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा
31-Mar-2024 10:13 PM
By First Bihar
ARARIA: अररिया में अगलगी की घटना में 76 घर जलकर राख हो गए। इस अग्निकांड में करीब एक करोड़ रूपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। दमकल की चार गाड़ियों ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना नगर थाना क्षेत्र के बेलवा पंचायत के टापू टोला की है।
अगलगी की घटना में 76 घरों के करीब 6 दर्जन परिवार बेघर हो गए। आग कैसे लगी इसकी जानकारी किसी को नहीं है। स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि मसूद आलम ने डायल 112 पर इसकी जानकारी दी। जिसके बाद अग्निशमन विभाग के दो बड़े व दो छोटे दमकल टापू टोला पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।
इस अगलगी में ट्रैक्टर, बाइक,फर्नीचर,नगद, ज्वेलरी समेत करीब एक करोड़ रूपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। अग्नि पीड़ितों के बीच कोहराम मच गया है। चारों तरफ चीफ पुकार मची हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर स्थानीय प्रशासन की टीम पहुंची है और नुकसान का आकलन कर रही है। प्रशासन ने लोगों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।