BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम
01-Apr-2024 02:27 PM
By First Bihar
MADHEPURA: खबर मधेपुरा से आ रही है, जहां अगलगी की घटना में दो मासूम बच्चों की झुलसकर दर्दनाक मौत हो गई। दोनों बच्चे अपने ननिहाल आए हुए थे। खाना बनाने के दौरान आग भड़की और कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना सदर थाना क्षेत्र के सकरपुरा बेतौना गांव की है।
मृतकों की पहचान मुरलीगंज के तिनकोनमा गांव निवासी पवन साह के पांच साल के बेटे रिशु कुमार और सदर प्रखंड की रहने वाली सात साल की सुजेता कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों अपने नाना उमेश यादव के घर आए थे। सोमवार को घर में खाना बनाया जा रहा था। इसी दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।
तेज पछुआ हवा के कारण आग आसपास के कई घरों में फैल गई। पूरे इलाके में चीख पुकार मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे दोनों बच्चे आग की तेज लपटों से घिर गए और जिंदा जल गए। अगलगी की घटना में करीब आधा दर्जन घर जल कर राख हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चों के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। एक साथ दो बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय प्रशासन की टीम अगलगी में हुए नुकसान का आकलन कर रही है और पीड़ितों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।