शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब
30-Jan-2023 11:25 AM
By First Bihar
BUXAR: खबर बक्सर से आ रही है, जहां आपसी विवाद को लेकर एक पूर्व सैनिक ने एक शख्स के प्राइवेट पार्ट में गोली मार दी।आनन-फानन में घायल शख्स को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटना नावानगर थाना क्षेत्र के वायना गांव की है।
बताया जा रहा है कि वायना गांव निवासी शशिकांत गोस्वामी और उसके पड़ोस में रहने वाले सेना के पूर्व जवान राजेश गिरी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि गुस्सा पूर्व सैनिक राजेश गिरी ने अपने लाइसेंसी हथियार से शशिकांत गोस्वामी के प्राइवेट पार्ट में गोली मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर रूप से जख्मी शशिकांत गोस्वामी को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायल शशिकांत के मुताबिक वे आरा से अपनी बेटी को परीक्षा दिलाने के बाद गांव लौटे थे। घर पहुंचने पर देखा कि उनके चचेरे भाई के साथ पूर्व सैनिक राजेश गिरी किसी बात को लेकर गाली गलौज कर रहा था। शशिकांत बीच-बचाव करने पहुंचे, तभी पूर्व सैनिक ने फायरिंग कर दी और गोली शशिकांत के प्राइवेट पार्ट में जा लगी।उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।