शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब
18-Apr-2023 12:22 PM
By First Bihar
BUXAR: बक्सर में बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक अपने दोस्तों के साथ आम तोड़ने के लिए बगीचे में गया था। इसी दौरान बोलेरो सवार बदमाशों ने युवक को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। आनन-फानन में घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के अरियांव गांव स्थित हाई स्कूल के पास की है।
मृतक युवक की पहचान अरियांव गांव निवासी अमरेश सिंह के 20 वर्षीय बेटे चंदन कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे चंदन अपने तीन दोस्तों के साथ आम तोड़ने के लिए गया था। चंदन अपने दोस्तों के साथ आम तोड़ रहा था, तभी बोलेरो सवार बदमाश मौके पर पहुंचे और चंदन को गोली मारकर वहां से भाग निकले। चंदन के दोस्तों ने घर आकर उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी।
परिजन और बड़ी संख्या में गांव के लोग मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में चंदन को डुमरांव अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चंदन को देखने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम मामले के छानबीन में जुट गई है। किस कारण से चंदन की हत्या की गई फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है।