BIHAR CRIME: घास काटने गई 15 साल की नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप की कोशिश, 4 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा गया में सेना की गाड़ी पलटी, चार जवान घायल; दो की हालत गंभीर दृष्टिपुंज आई हॉस्पिटल का स्थापना दिवस: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने अत्याधुनिक अल्कॉन यूनिटी मशीन का किया उद्घाटन पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक Bihar Crime News: बिहार में शराब माफिया का अजब कारनामा, तस्करी के दौरान काट देते हैं पूरे गांव की बिजली, ग्रामिणों से लेकर विभाग के कर्मी तक परेशान Bihar News: बिहार में प्रसाद खाने से 100 लोगों की तबीयत बिगड़ी, बीमार लोगों में कई महिला और बच्चे शामिल; गांव में मचा हड़कंप Bihar News: बिहार में प्रसाद खाने से 100 लोगों की तबीयत बिगड़ी, बीमार लोगों में कई महिला और बच्चे शामिल; गांव में मचा हड़कंप Bihar Crime News: रेप के बाद हुई थी महिला की हत्या, वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी अरेस्ट Bihar Politics: बिहार में कांग्रेस के बागी नेताओं पर एक्शन शुरू, पूर्व विधायक समेत दो नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला
04-May-2023 07:13 AM
By First Bihar
PATNA : अप्रैल महीने में भीषण गर्मी और लहर चलने के बाद पिछले करीब 2 सप्ताह से बिहार में हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। राज्य में कई स्थानों पर मध्यम और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट देखी गई। लेकिन आज गुरुवार से फिर बिहार का मौसम करवट लेने लगा है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हैं बताया है कि आज के बाद तीन से चार डिग्री सेल्सियस तापमान में बढ़ोतरी होगी।
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कुछ स्थानों पर बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ मेघ गर्जन की संभावना है। इनमें उत्तर-पश्चिम भाग के पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण और दक्षिण-पश्चिम बिहार के रोहतास, भभुआ, बक्सर, औरंगाबाद, भोजपुर और अरवल जिले शामिल हैं। हालांकि इन जिलों में बहुत कम जगह पर बादल छाए हुए नजर आएंगे।
वहीं, राज्य के बाकी जिलों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा और तापमान में वृद्धि होगी। शुक्रवार से पूरे राज्य का मौसम लगातार अगले पांच से छह दिनों तक शुष्क रहेगा। कहीं भी वर्षा की चेतावनी नहीं दी गई है। इसके अलावा तापमान में वृद्धि के साथ-साथ भीषण गर्मी पड़ने का पूर्वानुमान है। बुधवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश के तापमान में गिरावट देखी गई।