Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल
07-Jan-2022 01:30 PM
BHOJPUR : मामला भोजपुर का जहां निजी स्कूल की नौंवी कक्षा की छात्रा और दसवीं कक्षा के छात्र के बीच लंबे समय से प्यार का संबंध चल रहा था. दोनों का प्यार देखते देखते परवान चढ़ गया. प्यार में दोनों इस कदर डूबे कि सही गलत तक की समझ नहीं रहा. और नतीजा यह हुआ कि नवंबर महीने में दोनों घर से फरार हो गए. बीते साल नवंबर माह से घर से फरार चल रहे एक प्रेमी जोड़ें को उदवंतनगर पुलिस ने यूपी के वाराणसी से बरामद किया. दोनों को भोजपुर भेज दिया गया. जिसके बाद लड़की को कोर्ट में पेश किया गया. फ़िलहाल पुलिस ने लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है. दूसरी तरफ आरोपित किशोर को परिवार वालों को भेज दिया गया.
शादी की नीयत से दोनों ने घर छोड़ दिया. इधर दोनों के फरार होने के बाद परिवार में कोहराम मच गया. लड़की के पिता सीआरपीएफ में पोस्टेड थे. बेटी के भागने से वे इतने आहत हो गए कि आत्महत्या कर ली. वहीं आरोपित लड़का गोढ़ना निवासी होमियोपैथ चिकित्सक का बेटा है. मां आंगनबाड़ी सेविका है. दोनों के स्वजनों ने अलग-अलग एफआइआर करा दी. एक उदवंतनगर में और दूसरी नवादा थाने में.
बताया जा रहा कि छात्र धनुपरा के एक निजी स्कूल में दसवीं में पढ़ता है. उसके दोनों बड़े भाई सरकारी ऑफिसर हैं. वहीं लड़की कोइलवर थाना के एक गांव की रहने वाली है. नौवीं कक्षा में वह आरा के पकड़ी में रहकर पढ़ाई करती है. दोनों का प्यार इस तरह परवान चढ़ा कि शादी के लिए घर से भाग निकले. भागने के बाद दोनों वाराणसी में रहने लगे. पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच-पड़ताल की तो दोनों के वाराणसी में होने का पता चला. इसके बाद दोनों को पुलिस ने वहां से बरामद कर लिया.