Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई
21-Dec-2021 01:55 PM
BHAGALPUR: बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है। इसे और सख्ती से पालन कराया जा रहा है। पुलिस लगातार इसे लेकर छापेमारी कर रही है और शराब तस्करों और शराब से जुड़े लोगों को पकड़ रही है लेकिन इसी बीच पुलिस को इस बात की गुप्त सूचना मिली की कुछ लोग ब्राउन शुगर की तस्करी कर रहे है। बंगाल से बिहार में लाकर इसे अलग-अलग इलाकों में भेजा जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की जिसके बाद 15 लाख रुपये के ब्राउन शुगर के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। भागलपुर के मारवाड़ी कॉलेज का छात्र भी इसमें शामिल है। 750 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पुलिस ने इन्हें धड़ दबोचा है। सिटी एएसपी शुभम आर्य ने इसकी पुष्टि की है।
पुलिस के हत्थे चढ़े तस्करों में सबौर कॉलेज में 12वीं का छात्र और मारवाड़ी कॉलेज का छात्र भी शामिल है। वही हबीबपुर के दक्षिण टोला निवासी गुलाब आलम, अतहर और तनवीर को भी गिरफ्तार किया गया है। गुलाब आलम कुवैत में मजदूरी किया करता था। पश्चिम बंगाल के डालखोला से ब्राउन शुगर लाया गया था। ब्राउन शुगर की तस्करी की सूचना मिलते ही एसएसपी के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया।
एएसपी सिटी शुभम आर्य के नेतृत्व में टीम बनाई गयी जिसके बाद 15 लाख रुपये के ब्राउन शुगर के साथ पांच तस्करों को पकड़ा गया। एसआईटी की टीम में तिलकामांझी थानाध्यक्ष राजरतन कुमार, सबौर थानाध्यक्ष सुनील झा, एएसआई मनीष सिंह और धर्मेंद्र कुमार के अलावा सबौर, तिलकामांझी और हबीबपुर थानों के जवान शामिल थे।
गौरतलब है कि 20 दिन पहले भी सबौर के सुल्तानपुर भिटठी एवं चंदेरी से 5 युवकों को 10 पुरिया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया था। मो. अरशद, किशन चौधरी, नितेश यादव व सुमित यादव, सुल्तानपुर भिट्टी निवासी एवं चंदेरी निवासी अभिषेक को पकड़ा गया था।