ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर क्या लेंगे आप… 1 किलो आम या लग्जरी बाइक? जानिए इस ‘लाल सोने’ की कीमत जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा!
27-Feb-2022 05:55 PM
PATNA : खबर राजधानी पटना से है, जहां हरियाणा पुलिस ने 15 करोड़ रूपए की धोखाधड़ी के मामले में गोलघर के पास छापेमारी कर एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया। शख्स को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उसे अपने साथ लेकर हरियाणा रवाना हो गई। गिरफ्तार शख्स की पहचान गांधी मैदान थाना क्षेत्र निवासी सलिल नारायण के रूप में हुई है। सलिल नारायण 15 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के एक मामले में आरोपी है।
दरअसल, मामला हरियाणा के करनाल में फुसगढ़ और इंद्री में टाउनशिप के निर्माण से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि 31 लाख रुपए प्रति कट्ठा के हिसाब से कुल 26.075 एकड़ जमीन की डील हुई थी। यह जमीन वहां के रहने वाले धर्मपाल और इनकी पत्नी अनुप्रिया के नाम पर थी। संजीव कुमार नामक शख्स ने मामले में धर्मपाल, उसकी पत्नी अनुप्रिया, बेटे अमित अरोड़ा, शिवम अरोड़ा समेत पटना के रहने वाले सलिल नारायण और शिक्षा नारायण को आरोपी बनाया था।
इंद्री थाना में दर्ज केस 715/21 में संजीव कुमार ने आरोप लगाया है कि इन लोगों ने मिलकर जमीन के नाम पर उनसे धोखाधड़ी की। प्रोजेक्ट को लेकर संजीव कुमार 10 करोड़ रुपए खर्च कर चुके हैं। संजीव कुमार करनाल में सीसी टैंक टाउनशिप प्राइवेट लिमिटेड के मालिक बताए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि जमीन की डील को लेकर 4 तरह का डीड बनाया गया था।
धर्मपाल और अनुप्रिया ने मिलकर एडवांस में 2.25 करोड़ रुपया ले लिए थे। पुलिस के अनुसार इन सभी लोगों ने मिलकर फर्जी तरीके जमीन अपने नाम करवाया है। धोखे से 15 करोड़ रुपए के फर्जी कागज तैयार कर जमीन हड़पने की कोशिश की। इन आरोपों के आधार पर ही संजीव ने हरियाणा में केस दर्ज कराया था। इसी मामले के आरोपी सलिल नारायण को गिरफ्तार करने के लिए हरियाणा की करनाल पुलिस पटना पहुंची थी।