ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

बिहार: रेप के बाद हत्या के दोषी मो.शाहिद को फांसी की सजा, 14 साल पुराने मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला

11-May-2023 07:56 PM

By Ranjan Kumar

SASARAM: खबर रोहतास से आ रही है, जहां कोर्ट ने रेप के बाद किशोरी की हत्या के मामले में दोषी को फांसी की सजा सुनाई है। 14 साल पुराने मामले में सासाराम की एडीजे-1 की अदालत ने मो. शाहिद को मृत्युदंड दे दी। कोर्ट से फांसी की सजा होने के बाद दोषी के परिजनों में हड़कंप मच गया है।


दरअसल, करगहर थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में 14 साल पहले 16 जून 2009 को दुष्कर्म के बाद एक युवती की हत्या कर दी गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मो.शाहिद ने युवती के शव को दफना दिया था। वारदात के दो दिन बाद पुलिस ने मृतका के शव को बरामद किया था। पुलिस ने मामले में मो.शाहिद को आरोपी बनाते हुए केस दर्ज किया था।


लंबी न्यायिक प्रक्रिया के बाद गुरुवार को एडीजी-1 की कोर्ट ने दोषी करार मो. शाहिद को मृत्युदंड की सजा सुनाई। बक्सर जिला का रहने वाला मो.शाहिद अपने एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में भाग लेने आया था। उसी दौरान एक पड़ोस में रहने वाली 17 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी थी और शव को वहीं दफना दिया था। लंबे समय के बाद ही सही कोर्ट से पीड़ित पक्ष को न्याय मिल गया।