आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल
04-Jan-2020 02:49 PM
DESK: बिहार का एक कलाकार अपनी गर्लफ्रेंड के पैसों पर ऐश करता है. इसका खुलासा खुद एक्टर की प्रेमिका ने किया है.
टीवी के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियैलिटी शो बिग बॉस में बिहार का कलाकार अपना जलवा बिखेर रहा है. आरा के रहने वाले विशाल आदित्य सिंह शो में कमाल कर रहे हैं. हालांकि शो में कंफ्यूज्ड रहने का टैग भी उन्हें दिया गया है. बिग बॉस के घर में विशाल आदित्य सिंह के साथ उनकी गर्लफ्रेंड मधुरिमा तुली भी हैं. बिग बॉस के घर में मधुरिमा और विशाल कभी प्यार-मोहब्बत करते दिखते हैं को कभी लड़ाई-झगड़े करते.
बिग बॉस के एक एपिसोड में मधुरिमा को रश्मि देसाई और असीम रियाज से विशाल के बारे में बात करते देखा गया. उस समय विशाल भी वहां मौजूद थे. दरअसल, विशाल रश्मि से कहते हैं कि वो बिहार से दहेज खत्म करवाना चाहते हैं. विशाल की इसी बात पर मधुरिमा उनपर ताना मारते हुए कहती हैं कि 'पहले अपनी गर्लफ्रेंड से मालदीव घूमने के लिए पैसे लेना बंद करो.'

विशाल के बारे में बात करते हुए मधुरिमा ने बताया कि जब भी वो दोनों कहीं बाहर घूमने जाते थे तो बिल देने के वक्त विशाल वॉशरूम चले जाते थे और बिल हमेशा मधुरिमा को ही देना पड़ता था. मधुरिमा की इस बात पर बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट गौहर खान भड़क गई हैं. गौहर खान ने ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, 'कोई ये कैसे दावा कर सकता है कि वो किसी को प्यार करता है जब उसी समय आप उस इंसान को नेशनल टेलीविजन पर बेइज्जत कर रहे हो.'