25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
10-Aug-2024 09:29 AM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI : बेगूसराय के बछवाड़ा में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां रसीदपुर पंचायत के वार्ड संख्या 12 में शनिवार की सुबह एक ही परिवार के 3 लोगों की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वहीं बेटे की हालत गंभीर है। जिन लोगों की हत्या हुई उनमें संजीवन सिंह उनकी पत्नी संजीता देवी और 10 साल की बेटी सपना कुमारी हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर पंचायत के वार्ड संख्या 12 में शनिवार की सुबह पति-पत्नी, पुत्र व पुत्री की धारदार हथियार से गला रेत देने का मामला सामने आया है। इस घटना में नागों सिंह के करीब 40 वर्षीय पुत्र संजीवन सिंह उनकी पत्नी संजीता देवी एवं 10 वर्षीय पुत्री सपना कुमारी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। इस घटना में गंभीर रूप 7 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार को चिंता जनक स्थिति में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा भेजा गया है।
बताया जा रहा है कि संजीवन सिंह अपने परिवार के साथ घर में सोए हुए थे तभी अपराधियों ने घर में घुसकर धारदार हथियार से पति-पत्नी और पुत्र और पुत्री को गर्दन काट दिया। जिसमें पति-पत्नी और पुत्री की मौत हो गई है।वही पुत्र गंभीर रूप से घायल है। फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने बछवाड़ा थाना पुलिस को दी।
मौके बछवाड़ा थाने की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। संजीवन सिंह ने दो शादी की थी पहले से एक बड़ा लड़का है। ग्रामीणों का कहना है कि आपसी रंजिश में ही अपराधियों के द्वारा इस बड़ी घटना को अंजाम दिया गया फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।अपराधियों ने एसिड भी सभी लोगों के शरीर पर डाला गया है।
उधर, इस दिल दहलाने वाली वारदात के पीछे मकसद का अभी पता नहीं चल सका है। वहीं परिवार में इस ट्रिपल मर्डर के बाद कोहराम मच गया है। घर के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है। मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच में जुट गई है। पुलिस के बयान के मुताबिक संजीवन सिंह के सिर में छेद है। पुलिस गोली मारकर हत्या करने की संभावना जता रही है। पुलिस का कहना है कि किसी नुकीली चीज भोंककर या फिर गोली मारकर हत्या की गई पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा।