Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज Bihar Accident : बड़ा हादसा टला ! अनियंत्रित ट्रक दुकान और घर में घुसा, बाल-बाल बचे महिला और दो बच्चे; नशे में ड्राइविंग बनी वजह Viral Video: घर से भागकर रचाई लव मैरिज, फिर सोशल मीडिया पर खोला राज… बयान सुनकर लोग रह गए दंग बिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारे बिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारे Patna Traffic : पटना की ट्रैफिक में बड़ा बदलाव! इस दिन दीघा से रूपसपुर रूट रहेगा बंद; घर से निकलने से पहले देखें वैकल्पिक रास्ते पटना में शर्मनाक बर्ताव… अरुणाचल की महिलाओं को ‘चिंकी’ कहकर रोका, वॉशरूम तक जाने नहीं दिया; VIDEO वायरल
14-May-2022 03:57 PM
DESK: इस वक्त की बड़ी खबर पंजाब के अमृतसर से आ रही है, जहां गुरु नानक हॉस्पीटल में भीषण आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। देखते ही देखते आग ने इतना भयानक रूप धारण कर लिया कि मरीजों के बीच चीख पुरार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि गुरु नानक अस्पताल के पीछे लगे ट्रांसफॉर्मर में अचानक आग लग गई। आग देखते ही देखते तेजी से फैलने लगा। पूरे अस्पताल में आग का धुंआ फैल गया। जिसके बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच चीख पुकार मच गई। मरीज और उनके परिजनों ने अस्पताल से भागकर अपनी जान बचाई।
फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियों ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया हालांकि तबतक पूरी बिल्डिंग जल चुकी थी। इस घटना की जानकारी मिलते ही मंत्री हरभजन सिंह मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।