पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत
20-Jan-2022 07:14 PM
CHAPRA: बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है। इस कानून को जहां सरकार और कड़ाई से लागू करा रही है वही एक विधायक ने इसे लेकर बड़ा बयान दे दिया है। विधायक ने यहां तक कह दिया कि बिहार में नीतीश कुमार को सस्ती और बेहतर शराब का इंतजाम कराना चाहिए। विधायक जी ने यह मांग नीतीश सरकार से की है।
दरअसल छपरा के जलालपुर मांझी से CPI(M) विधायक डॉ. सत्येंद्र यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से यह मांग की है। विधायक सत्येंद्र नाथ गुरुवार को विधानसभा पहुंचे थे जहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार में जहरीली शराब से आए दिन लोगों की मौतें हो रही है। बात नालंदा की हो या सारण की सभी जगहों पर लोगों की मौतें शराब पीने से हो रही है। नालंदा में कई लोगों की जाने चली गई है वहीं सारण में 6 लोगों की मौत हो गयी।
CPI(M) विधायक डॉ. सत्येंद्र यादव ने कहा कि "मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का यह ड्रीम प्रोजेक्ट है इसलिए शराबबंदी होनी चाहिए लेकिन शराबबंदी का जो बेसिक स्ट्रक्चर है उसकों मुख्यमंत्री जी तोड़ नहीं पा रहे हैं। इसकी वजह से लोग जहरीली शराब पी रहे हैं। इसमें कहीं न कहीं सरकार फेल है। मेरी जहां तक समझ है नीतीश जी को दूसरे राज्यों से सीखना चाहिए और राज्य के लोगों को सस्ती और बेहतर शराब मिले इसका इंतजाम उन्हें करना चाहिए।"
CPI(M) के विधायक सत्येंद्र यादव ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को स्वस्थ और बेहतर शराब का इंतजाम करना चाहिए। विधायक जी के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में इसकी चर्चा खूब हो रही है। बता दें कि CPI(M) विधायक सत्येंद्र यादव पहले भी कई बार सुर्खियों में आ चुके हैं। इस बार शराबबंदी को लेकर उनका यह बयान सामने आया है।