बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार
04-Oct-2021 03:39 PM
PATNA : बिहार में 2 सीटों पर हो रहे विधानसभा उपचुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनता दल ने जिस तरह कांग्रेस को औकात बताई उसके बाद लगातार बिहार के कांग्रेसी नेता आरजेडी और तेजस्वी यादव के खिलाफ आग उगल रहे हैं। यहां तक कहा जा रहा है कि तेजस्वी यादव ने बीजेपी को मदद करने के लिए महागठबंधन को कमजोर किया है। लेकिन कांग्रेस के इस आक्रामक तेवर के बावजूद आरजेडी पीछे हटने को तैयार नहीं है। आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने स्पष्ट कर दिया है कि दोनों विधानसभा सीटों पर आरजेडी के उम्मीदवार नामांकन करेंगे। जगदा बाबू ने कहा है कि महागठबंधन को तभी मजबूत बना सकते हैं जब आरजेडी मजबूत रहे।
आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि हमारा मकसद विरोधियों को फिटकरी देना है हम इसके लिए सभी का सहयोग मांग रहे हैं यह पूछे जाने पर कि कांग्रेस से नाराज है जगदानंद सिंह ने कहा कि हम सभी का सम्मान करते हैं हमारे मन में ऐसी कोई बात नहीं
जगदा बाबू ने कहा कि मैं शुरू से कह रहा हूं कि महागठबंधन हर सीटों पर लड़ेगा। आरजेडी मजबूत रहेगा तब अपने महागठबंधन के साथियों को सहयोग करेगा। यह किसने कह दिया हर सीट पर महागठबंधन लड़ेगी। आरजेडी हर सीट पर महागठबंधन के सभी लोगों को जीताने का काम करेंगी।
जगदा बाबू ने कहा कि मदन मोहन झा से तीन बार बात हुई है। हमलोग महागठबंधन के साथी है। सबका सहयोग मानते है सबकों सहयोग देते है। हमारे द्वारा तो कोई अल्टीमेटम नहीं दिया गया है। हमारे द्वारा तो सबका सम्मान किया गया है। जो चीज सामने है ही नहीं उस पर चर्चा मैं क्यों करूं। संभावना के आधार पर मैं बातें नहीं करता।