मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी
24-Aug-2022 02:07 PM
PATNA : दोपहर 2:00 बजे बिहार विधानसभा की कार्यवाही जब शुरू हुई तो नरेंद्र नारायण यादव ने आसन पर बैठकर सदन में इस बात की जानकारी दी कि स्पीकर विजय कुमार सिन्हा के इस्तीफे के बाद अब डिप्टी स्पीकर महेश्वर हजारी सदन की कार्यवाही का संचालन करेंगे।
उनके इस घोषणा के बाद डिप्टी स्पीकर महेश्वर हजारी आसन पर बैठे और उन्होंने तत्काल सदन के मौजूदा सत्र के लिए कार्य मंत्रणा समिति का गठन किया। कार्य मंत्रणा समिति के गठन के तुरंत बाद डिप्टी स्पीकर महेश्वर हजारी ने इसकी बैठक बुलाई है।
अब डिप्टी स्पीकर अपने कक्ष में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक करेंगे और उसके बाद दोपहर 2:20 बजे पर विधान सभा की बैठक आज एक बार फिर से शुरू होगी। बैठक में उपाध्यक्ष, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, संसदीय कार्य मंत्री, तारकिशोर प्रसाद, जीतन राम मांझी, महबूब आलम, अजीत शर्मा समेत कई नेता कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में मौजूद हैं।