मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
07-Feb-2023 07:21 PM
By First Bihar
AURANGABAD: पति की दूसरी शादी की खबर मिलते ही मायके में रह रही एक युवती अचानक ससुराल पहुंच गयी। लेकिन उसे ससुरालवालों ने घर में घुसने नहीं दिया जिसके बाद वह ससुराल की चौखट पर ही धरना पर बैठ गयी। युवती का कहना था कि चाहे जो हो जाए वह तेजस्वी को दूसरी शादी करने नहीं देगी। मामला बिहार के औरंगाबाद जिले का है।
यह कहानी पूरी फिल्मी है लेकिन रियल लाइफ की है। कहानी का हीरो तेजस्वी है जो अपनी बीवी को मायके भेजकर दूसरी शादी करने की फिराक में था। इस बात की जानकारी कुछ चुनिंदा लोगों को ही थी। तेजस्वी के आस पड़ोस को भी इसकी खबर नहीं थी। शादी की तैयारी भी पूरी हो चुकी थी लेकिन तभी एन वक्त पर हीरोइन की एंग्री यंग वुमेन के रूप में एंट्री हुई। तेजस्वी की पत्नी अपने ससुराल में पहुंची और घर में घुसने की कोशिश करने लगी लेकिन ससुरालवालों ने उसे घर में घुसने नहीं दिया। इस दौरान घंटों हंगामा होता है। जिसके बाद आस-पास के लोगों भी तेजस्वी की शादी वाला राज जान गये। फिर क्या था शादी की सारी तैयारियां धरी की धरी रह गयी।
तेजस्वी के दूसरी शादी रचाने के अरमान पर पानी फिर गया। दूसरी शादी का प्लान फेल होने के बाद तेजस्वी के घरवालों ने बहू को घर में घुसने नही दिया। घर के सारे दरवाजे बंद कर दिये गये। जिसके बाद अपने मायकेवालों के साथ बहू घर के बाहर धरना पर बैठ गयी। इस दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा होता रहा जो अभी भी जारी है।
दरअसल यह कहानी औरंगाबाद के कुटुम्बा प्रखंड में अम्बा थाना के परता गांव की है। बताया जाता है कि परता गांव निवासी गोपाल पांडेय के पुत्र तेजस्वी पांडेय ने अपनी पत्नी डिंपल को कुछ माह पहले मायके हसपुरा थाना के तिलकपुरा भेज दिया था। इस बीच उसने अपनी दूसरी शादी तय कर ली। सोमवार को ही वह शादी शादी करने वाला था लेकिन इस बात की खबर पड़ोसियों तक को नहीं थी। थी। सिर्फ परिवार के चंद लोगों को ही इसकी जानकारी थी। दूसरी शादी को लेकर इस हद तक गोपनीयता बरतने के बावजूद डिंपल को इसकी भनक लग गई। इसके बाद वह मायकेवालों को साथ लेकर अपने ससुराल आ धमकी। विवाहिता ने वहां जमकर बवाल काटा। बवाल काटने से तेजस्वी के दूसरी शादी रचाने का अरमान फुस्स हो गया।
वह घर से शादी करने के लिए नही निकल सका। इससे खार खाकर घरवालों ने का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। विवाहिता को घर में घुसने से रोक दिया। इसके बाद विवाहिता डिंपल अपने पिता जय गोविंद शर्मा, चाचा संतोष शर्मा और गणेश शर्मा के साथ घर के बाहर ही आसन जमा कर बैठ गयी। हालांकि परता पंचायत की मुखिया के प्रतिनिधि देवेन्द्र सिंह ने विवाहिता को घर में रखने के लिए घरवालों से बात कर विवाहिता को घर के अंदर कराने की पहल की लेकिन घरवालों ने उनकी बात नही मानी। मौके से ही विवाहिता ने औरंगाबाद की एसपी स्वपना गौतम मेश्राम को इसकी जानकारी दी।
एसपी के निर्देश पर अम्बा थानाध्यक्ष रमेश कुमार सिंह, पुलिस पदाधिकारी सिमरन राज के साथ गांव पहुंचे तथा ससुराल वालों को समझाने बुझाने का प्रयास किया। इसके बावजूद ससुराल वालों ने घर का दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद पुलिस विवाहिता व परिजनों को लेकर अम्बा आई। इसके बाद आगे की कार्रवाई के लिए उन्हे औरंगाबाद महिला थाना भेज़ दिया। पीड़िता ने महिला थाना में ससुराल में खुद को रखे जाने की मांग करते हुए आवेदन दिया है। महिला थाना की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। महिला थानाध्यक्ष कुमकुम कुमारी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। अम्बा थाना की पुलिस के पहल से शादी रुक गई है। विवाहिता को महिला थाना की पुलिस उसके ससुराल पहुंचाएंगी। ससुराल वालों के नहीं मानने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएंगी।
गौरतलब है कि डिंपल की शादी एक मार्च 2020 को परता गांव निवासी गोपाल पांडेय के पुत्र तेजस्वी के साथ हुई थी। विवाहिता के अनुसार शादी के कुछ दिनों बाद तक तो सब कुछ ठीक-ठाक चला। इसके बाद धीरे-धीरे पति पत्नी के बीच विवाद होना शुरू हो गया। ससुराल वाले उसे प्रताड़ित भी करने लगे। इस बीच ससुराल वालो ने उसे मायके भेज दिया। मायके भेजकर वे तेजस्वी की दूसरी शादी रचाने की फिराक में थे लेकिन इसकी भनक उसे मिल गई। जानकारी मिलने पर जब वह अपने मायके वालों के साथ ससुराल पहुंची तो यह सारा खेल हुआ। अब सबकी निगाहे पुलिस की आगे की कार्रवाई पर टिकी है।