मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा
03-Apr-2022 09:31 PM
VAISHALI: दो पक्षों के बीच चल रहे भूमि विवाद को लेकर वैशाली में जमकर गोलीबारी हुई। घटना लालगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नारायणपुर पकड़ी गांव की है। जहां एक करीब तीस से चालीस लोग हथियार लहराते हुए आए और 10 से 15 राउंड फायरिंग की। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची लालगंज पुलिस ने घटनास्थल से 10 खोखा बरामद किया और आगे की कार्रवाई शुरू की। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
बताया जाता है कि लक्ष्मी नारायणपुर पकड़ी निवासी लोजपा के वैशाली उपाध्यक्ष लाल साह और रेपुरा निवासी अनिल साह के साथ वर्षों से जमीन का विवाद चल रहा है। लालगंज थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि लाल साह ने अनिल साह की जमीन गिरवी रखी हुई है इसके बदले पैसे भी उसने दिया है।
अब अनिल साह ना तो पैसे दे रहा हैं और न जमीन की रजिस्ट्री कर रहा हैं। अनिल साह अपने गुर्गों के साथ जबरन खेत जोतने पहुंच गये और जब इसका विरोध करने पर दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की गयी। जिससे इलाके में दहशत का माहौल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से 10 खोखा बरामद किया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।