कामेश्वर धार्मिक न्यास की बागडोर अब राज परिवार के कुमारों के हाथ, 108 मंदिरों के संरक्षण का संकल्प मोतिहारी में खेलने के दौरान 12 साल के बच्चे को लगी गोली, हालत नाजुक शंकराचार्य अपमान और UGC नियमों के विरोध में सिटी मजिस्ट्रेट ने दिया इस्तीफा, कौन हैं अलंकार अग्निहोत्री जानिये? बिहार में नहीं थम रहा जमीन विवाद का मामला: SSB जवान को अपराधियों ने मारी गोली, इलाके में दहशत क्या है UGC का नया नियम? जिसको लेकर पूरे देश में मचा बवाल, विरोध में मजिस्ट्रेट ने दिया इस्तीफा; सुप्रीम कोर्ट में चुनौती क्या है UGC का नया नियम? जिसको लेकर पूरे देश में मचा बवाल, विरोध में मजिस्ट्रेट ने दिया इस्तीफा; सुप्रीम कोर्ट में चुनौती सिक्सर के छह गोली छाती में रे.., कट्टा, कानून और कफन, सुलगते कटिहार की खौफनाक दास्तान गोपालगंज में नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश, पीड़िता की सूझबूझ से टली बड़ी घटना मुजफ्फरपुर में देशभक्ति का महासैलाब: 1100 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा Aadhaar Vision 2032: फिंगरप्रिंट की जगह फेस ऑथेंटिकेशन, आधार सिस्टम में अब तक का सबसे बड़ा तकनीकी बदलाव; जानिए..
21-May-2023 10:19 PM
By Vikramjeet
VAISHALI: बिहार में अपराधी बेखौफ हो गये हैं यही कारण है कि एक के बाद एक अपराध की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। बिहार में रविवार की देर शाम गोली मारने की कई घटनाएं सामने आई है। सहरसा में सिगरेट के लिए 20 रुपये नहीं देने पर अपराधियों ने एक युवक को गोली मारी है वही मुंगेर में शादी के दिन एक पुलिस के जवान ने ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन को गोली मारी है। अब वैशाली में भी भतीजे ने चाचा को गोली मारी है। बिहार में एक के बाद एक गोली मारे जाने की घटना सामने आ रही है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।
वैशाली जिले के गंगा ब्रिज थाना के नवादा खुर्द में जमीनी विवाद में घर से बुलाकर भतीजे ने चाचा को गोली मार दी। घायल को आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया गया। घायल करणपुरा निवासी बैजनाथ सिंह के 50 वर्षीय पुत्र सुरेश राय बताया गया है। घायल को बाए बाह में एक गोली मारी गई है।
बताया जाता है कि सुरेश राय अपने घर पर थे, इसी दौरान उसके भतीजे चिंटू कुमार समेत अन्य लोगों ने घर से बुलाकर कुछ दूरी पर स्थित बथान पर ले गया और बातचीत के दौरान बाह में गोली मार दी। खून से लथपथ होकर सुरेश राय जमीन पर गिर गए गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर घायल के पुत्र पहुंचा और आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया।
घायल ने बताया कि जमीनी विवाद में घर से बुलाकर चिंटू कुमार ने गोली मारी है। उन्होंने बताया कि हम अपने दरवाजे पर इट लोड करवा रहे थे। इसी दौरान भतीजा चिंटू कुमार एवं अन्य लोग बोला कि बथान के पास चलिए चाचा जी कुछ बातचीत करने के लिए बुला रहे हैं।बथान पहुंचने पर बातचीत के दौरान चिंटू कुमार ने गोली मार दी। और मौके से फरार हो गया।
इसके बाद हम जमीन पर गिर गए। घायल अवस्था में परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि उक्त लोगों से पूर्व से भूमि विवाद चल रहा है। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर पहुंची गंगा ब्रिज थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी है।