खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
18-Jul-2023 08:50 PM
By First Bihar
DESK: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिग हुई है। खराब मौसम के कारण भोपाल में विमान की इमरजेंसी लैंडिग करनी पड़ी। मिली जानकारी के अनुसार मौसम खराब होने के कारण मध्य प्रदेश के भोपाल में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की गयी है।
फिलहाल भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट के VVIP लाउंज में सोनियां गांधी और राहुल गांधी मौसम के ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि शाम 7:40 बजे उनकी फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। पायलट ने बताया कि उनका एयरक्राफ्ट फिलहाल दिल्ली के लिए उड़ान नहीं भर सकता है। आने वाली रेगुलर फ्लाइट से सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
बता दें कि बेंगलुरू में विपक्षी दलों के दूसरे चरण की बैठक थी। जिसमें कुल 26 विपक्षी दलों के नेता शामिल हुए थे। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी इस बैठक में मौजूद थे। बैठक में शामिल होने के बाद ये दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। लेकिन मौसम खराब रहने के कारण विमान की इमरजेंसी लैंडिग भोपाल में की गयी।