BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए बिहार में बिजली दरों में बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल से लागू होगा टाइम ऑफ डे (TOD) टैरिफ, दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली 25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान
09-Nov-2021 07:03 AM
DESK : खबर मध्य प्रदेश के भोपाल से.. भोपाल के बड़े अस्पताल हमीदिया में बीती रात आग लग गई। हमीदिया अस्पताल में आग लगने के कारण चार बच्चों की मौत हो गई है। आग कमला नेहरू बिल्डिंग के पास पीडियाट्रिक डिपार्टमेंट में लगी। फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और इससे रेस्क्यू ऑपरेशन में 36 बच्चों की जान बचाई गई है।
आग किन वजहों से लगी फिलहाल इसकी जानकारी दूर नहीं लग पाई है लेकिन इस घटना के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल रहा। रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार चलाया जाता रहा। आपको बता दें कि हमीदिया अस्पताल के एसएनसीयू में कुल 40 बच्चे भर्ती थे जिन 36 बच्चों को इस घटना में बचाया गया उन्हें दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अस्पताल के पीडियाट्रिक डिपार्टमेंट में आग लगने की घटना पर तत्काल प्रशासन को आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया है।
राज्य सरकार के मंत्री विश्वास सारंग खुद रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि कमला नेहरू अस्पताल के चाइल्ड वार्ड में आग लगने की घटना दुखद है। इस घटना के उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आग पर काबू पा लिया गया है लेकिन गंभीर रूप से बीमार तीन बच्चों को नहीं बचाया जा सका है।