ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / भूकंप के तेज झटके से चीन में भारी तबाही, अबतक 111 लोगों की...

भूकंप के तेज झटके से चीन में भारी तबाही, अबतक 111 लोगों की मौत, दो सौ से अधिक लोग घायल

19-Dec-2023 07:57 AM

By First Bihar

DESK: चीन के गांसु में सोमवार देर रात धरती हिली है। यहां भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई है। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र के अनुसार, सोमवार रात तकरीबन 12 बजे पश्चिमी चीन के गांसु प्रांत में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, चीन में भूकंप से अबतक 111 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि दो सौ से अधिक लोग घायल हैं।


गांसु के प्रांतीय आपातकालीन प्रबंधन विभाग ने बताया कि भूकंप की तीव्रता इतनी तेज रही कि कई इमारतें ध्वस्त हो गईं। भूकंप से सबसे ज्यादा नुकसानकाउंटी, डियाओजी और किंघई प्रांत में हुआ है। यहां कई इमारतें गिरने से लोग मलबे में दब गए, जिन्हें निकालने में रेस्क्यू टीमें जुटी हैं। मृतकों और घायलों का आंकड़ा बढ़ सकता है। भूकंप के झटके महसूस करने के तुरंत बाद लोग डरकर घरों से बाहर निकल आए और सड़कों पर भागने लगे।


रिपोर्ट के अनुसार अधिकारियों ने भूकंप के तुरंत बाद आपातकालीन प्रतिक्रिया शुरू की और बचाव कर्मियों को भूकंप प्रभावित क्षेत्र में भेजा। रिपोर्ट के मुताबिक भूकंप के झटके गांसु प्रांत की राजधानी लान्झू से लगभग 100 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में महसूस किए गए। इसके बाद कई छोटे झटके आए. इससे पहले अगस्त में पूर्वी चीन में 5.4 तीव्रता का हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। जिसमें जिसमें 23 लोग घायल हो गए थे और दर्जनों इमारतें ढह गईं थी।