ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : होली के बाद फिर बढ़ा पलायन, ट्रेन में टिकट नहीं मिलने पर इस तरह भी जा सकते हैं दिल्ली ; परिवहन विभाग दे रही यह सुविधा हॉस्पिटल में घुसकर दबंगई, ऑफिसर को जमकर पीटा, सोने की चेन भी लूट ले गए बदमाश Bihar news : बिहार के इस जिले में 40 तंबुओं में 200 संदिग्धों का डेरा, विदेशी होने की आशंका; एसआईटी ने शुरू की जांच Bihar Circle Office Strike : आय-निवास, बर्थ-डेथ सर्टिफिकेट से लेकर दाखिल-खारिज सहित 20 काम प्रभावित, पढ़िए क्या है मामला Bihar Parking Rule: सड़क पर चलते वाहनों से पार्किंग शुल्क वसूली बंद, नगर निकायों को सरकार का निर्देश Bihar Transport Alert: 1 अप्रैल 2019 से पहले की गाड़ियों के लिए चेतावनी, तुरंत लगवाएं HSRP नंबर प्लेट वरना होगी कार्रवाई UPSC Fake Claim : बिहार में एक और कारनामा: युवक ने UPSC पास होने का फर्जी दावा किया, विधायक- थानेदार से हुआ सम्मानित, भेद खुला तो दिल्ली भागा Bihar News : भ्रष्टाचार के मामलों में बड़ी तैयारी, 99% केस में जल्दबाजी में बन रहा था आरोप पत्र, सरकार ने बदले नियम Bihar Land Survey: बिहार में लैंड सर्वे कब होगा पूरा? डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बताई डेडलाइन लालू परिवार के करीबी पूर्व MLA अरुण यादव और उनके परिवार की बढ़ीं मुश्किलें, ED ने दायर किया चार्जशीट

भोजपुरी स्टार और BJP सांसद का अनोखा बयान : कहा - मोदी जी की साधना से शांत हुए सूर्य देव : गर्मी में चलने लगी ठंडी हवा

01-Jun-2024 03:10 PM

By First Bihar

DESK : देश के तमाम इलाके इन दिनों भीषण गर्मी से परेशान है। सबसे बुरा हाल राजस्थान के बाद बिहार और यूपी का है। यहां का तापमान 50 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। इस बीच देश में लोकसभा का चुनाव भी चल रहा है और आज अंतिम चरण की वोटिंग हो रही है। ऐसे में आज मौसम और वोटिंग को लेकर भोजपुरी सुपरस्टार और भाजपा सांसद ने बड़ा ही अनोखा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मोदी जी की तप के कारण सूर्यदेव शांत हो गए हैं और देश भर में ठंडी हवा चलने लगी है। 


दरअसल, आज देश के कुल 57 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इस चरण में यूपी के पूर्वांचल में भी लोग आज मतदान कर रहे हैं और इसी दौरान गोरखपुर में पहली बार वोट डालने के बाद सांसद रवि किशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ बयान दिया है। रवि किशन ने गोरखपुर के एक पोलिंग बूथ पर वोट डालने के बाद कहा कि 'मौमस खुशनुमा है, वहां (कन्याकुमारी) प्रधानमंत्री जी बस साधाना में बैठे और सूर्य देवता को शांत कर दिया। यह ऐतिहासिक रहा, भीषण गर्मी में आज हवा चलने लगी। 


इसके आगे उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ा संकेत है रामराज्य का। तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विराट रूप में आने का और मेरा भारत बहुत विराट, विकसित होगा और सोने की चिड़िया बनेगा, कभी झुकेगा नहीं, सब लोग उसके सामने झुकेंगे, ऐसा भारत बनने जा रहा है। रवि किशन ने यह बयान आजतक के सहयोगी चैनल यूपी तक से बात करते हुए दिया। 


बताते चलें कि शनिवार को साधना के दूसरे दिन की शुरुआत पीएम ने सूर्य पूजा के साथ की और उसके बाद स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। 131 साल पहले जब स्वामी विवेकानंद जब वर्ष 1892 में कन्याकुमारी आए थे, तब उन्होंने भी समुद्र की शिला पर ध्यान लगाने से पहले इसी मंदिर में भक्तिपाठ की थी और आज प्रधानमंत्री मोदी ने भी अपना ध्यान इसी मंदिर में दर्शन के साथ शुरू किया है।