मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
06-Oct-2021 01:34 PM
PATNA : अपने सरकार के पूर्व मंत्री स्वर्गीय भोलाराम तूफानी को याद कर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव बुरे फंस गए हैं. लालू प्रसाद यादव ने राष्ट्रीय जनता दल के प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए मंगलवार को भोलाराम तूफानी की कहानी सुनाई थी. कभी लालू प्रसाद यादव की कैबिनेट में पशुपालन मंत्री रहे भोलाराम तूफानी की चर्चा करते हुए लालू यादव ने कहा था कि जब पहली बार वह भोलाराम तूफानी को लेकर हेलीकॉप्टर पर घूमे तो उसके बाद पूर्व मंत्री ने उनसे क्या कुछ कहा था. लालू ने इस वाकये का जिक्र किया तो आरजेडी के प्रशिक्षण शिविर में मौजूद नेता अपनी हंसी रोक के बगैर नहीं रह पाए थे. लेकिन अब लालू की यही कहानी उनके लिए घेराबंदी का कारण बन गई है.
लालू यादव ने जिस तरह भोलाराम तूफानी को याद किया, उसके बाद अब जनता दल यूनाइटेड ने आरजेडी सुप्रीमो पर पलटवार किया है. जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा है कि भोलाराम तूफानी बेहद सज्जन व्यक्ति थे. एक ईमानदार मंत्री को लालू यादव ने चारा घोटाला के मामले में फंसा दिया. ललन सिंह ने कहा कि भोलाराम तूफानी को हेलीकॉप्टर पर घुमाने की कहानी तो लालू यादव ने बता दी. लेकिन यह नहीं बताया कि कैसे उन्होंने हेलीकॉप्टर पर घुमाने के बाद तूफानी से चारा घोटाले की फाइल पर हस्ताक्षर करवा लिए थे. कैसे घोटालों की फाइल भोलाराम तूफानी के सामने आती गई और लालू यादव अपनी मर्जी के मुताबिक भोलाराम तूफानी से साइन करवाते रहें.
इतना ही नहीं जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह ने भोलाराम तूफानी को लेकर लालू यादव के कारनामे को खूब याद किया है. ललन सिंह ने कहा कि लालू यादव ने राजनीति में भ्रष्टाचार का जो खेल खेला, उसके बाद अब वह उसी तरह की ट्रेनिंग अपने बेटे तेजस्वी यादव को दे रहे हैं. ललन सिंह ने कहा कि प्रवासी नेता को लालू यादव इस बात की ट्रेनिंग दे रहे हैं कि आखिर कैसे लोगों को बेवकूफ बनाया जाता है. लालू यादव ने दलित उत्थान का दिखावा तो किया लेकिन दलितों को घोटाले के मामले में फंसाने का भी काम किया.