BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश
13-Dec-2021 02:15 PM
BHOJPUR : बिहार के भोजपुर जिले से एक खबर आ रही है जहां जिले में डाक विभाग की पोस्टमास्टर भाभी पर दिवाना हुआ देवर ने अपनी ही पत्नी की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी. बाद में सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को खेत में फेंक दिया. घटना की सुचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.
बता दें वारदात के बाद शव को खेत में फेंक दिया. शव की बरामदगी शाहपुर थाना के एक गांव के बधार से हुई. जानकारी के अनुसार मृतका का पति डाक विभाग में मुंशी का काम करता है और उसकी भाभी भी उसी डाकघर में पोस्टमास्टर है. मृतका के गर्दन पर जख्म का निशान दिख रहा है. वहीं पिता ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया गया है. इसे लेकर मृतका के पति और बड़ी गोतनी समेत पांच के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है. इस आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
जानकारी के अनुसार बक्सर की रहने वाली इस युवती की शादी चार साल पहले भोजपुर जिले के युवक के साथ हुई थी. मृतका महिला के पिता अजय गोड़ के अनुसार पति डाक विभाग में मुंशी था. जो पत्नी और भाभी के साथ रहता था. दहेज में बुलेट मांग रहा था. आरोप लगाया कि भाभी से भी अवैध संबंध था, जिसका विरोध उनकी पुत्री किया करती थी. पति ने फोन कर सूचना दी कि आपकी लड़की फांसी लगा ली है. इसके बाद वे गांव के घर पहुंचे तो ताला बंद था. लकिन बाद में बधार से शव बरामद किया गया. जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. दूसरी तरफ जगदीशपुर इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद टीम को गांव में भेजा गया था. लेकिन घर में ताला लटक रहा था. परिजन जिस तरह का बयान देंगे, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी.