शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना राष्ट्रीय स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा 2026: एस.के. मंडल ग्रुप की मेधावी छात्रों के लिए बड़ी पहल Bihar Crime News: चार दिनों से लापता युवक का नदी किनारे शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका BIHAR: निकाह के 1 महीने बाद बीवी ने शौहर के चेहरे पर फेंका खौलता तेल, जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा पति दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
27-May-2021 10:44 AM
BHOJPUR: बालू की अवैध ढुलाई मामले में एसपी राकेश कुमार दुबे ने बड़ी कार्रवाई की है। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने कार्रवाई करते हुए थाना इंचार्ज सहित 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया है। बालू की अवैध ढुलाई का वीडियो 24 मई को वायरल हुआ था। एसडीपीओ की जांच रिपोर्ट के बाद थानाध्यक्ष, दारोगा, चालक और सिपाही पर कार्रवाई की गयी है।
भोजपुर में बालू की अवैध ढुलाई का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी राकेश कुमार दुबे ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में बड़हरा के थाना इंचार्ज सहित 6 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गयी है। बुधवार को सभी को सस्पेंड कर दिया गया है। जिन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया उनमें थाना इंचार्ज दीपनारायण सिंह, दारोगा कृष्णा प्रसाद, हवलदार कारू सिंह, चालक सिपाही राजीव रंजन, सिपाही मुकेश कुमार और मो. आजाद शामिल हैं।
बालू की अवैध ढुलाई मामले में इन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गयी है। एसपी राकेश दुबे ने बताया कि 24 मई को बड़हरा में बालू की अवैध ढुलाई से संबंधित एक वीडियो वायरल हुआ था। सदर SDPO से उसकी जांच कराई गई थी। जांच में अवैध ढुलाई का मामला सही पाया गया। साथ ही जांच में थाना इंचार्ज सहित छह पुलिस कर्मी दोषी पाये गए हैं।
भोजपुर SP राकेश दुबे ने बताया कि SDPO की जांच रिपोर्ट के आधार पर सभी दोषी पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। एसपी राकेश दुबे ने बताया कि अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के मामले में किसी तरह की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी।