ब्रेकिंग न्यूज़

समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल

Home / news / भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, आधा दर्जन से अधिक घायल;...

भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, आधा दर्जन से अधिक घायल; बस और ट्रक की हुई जोरदार टक्कर

15-Jul-2024 10:43 AM

By First Bihar

DESK: पिछले कुछ दिनों से देश के अलग-अलग हिस्सों से भीषण सड़क हादसों की खबरें आ रही है। सड़क हादसों में असमय ही लोगों की जान जा रही है। ताजा घटना गुजरात के आणंद की है, जहां अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेस वे पर ट्रक और बस की जोरदार टक्कर हो गई है। इस हादसे में अबतक 6 लोगों की मौत हो गई है जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं।


जानकारी के मुताबिक, बस महाराष्ट्र से राजस्थान जा रही थी। सुबह करीब साढ़े चार बजे तेज रफ्तार ट्रक ने बस मे पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद बस सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबति तीन लोगों की मौत इलाज के दौरान हुई है। सभी घायलों को इलाज के लिए अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।


घायलों में कुछ लोगो की हालत नाजुक बनी हुई है। ऐसे में मौत का आंकड़ा अभी और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची है और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि बस के पंचर होने के बाद उसे एनएच पर सड़क के किनारे खड़ा किया गया था और टायर बदला जा रहा था, तभी ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।