Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफिस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे
28-Jul-2021 07:05 AM
DESK : उत्तर प्रदेश में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस दर्दनाक सड़क हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई है। यह सड़क दुर्घटना यूपी के बाराबंकी जिले में हुआ है। लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर डबल डेकर बस हादसे का शिकार हुई है। डबल डेकर बस को एक तेज रफ्तार बस ने पीछे से टक्कर मारी है।
घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात तकरीबन 1 बजे अयोध्या बॉर्डर के पास कल्याणी नदी के पुल पर डबल डेकर बस खराब हो गई। बस का एक्सल टूट गया था। बस को सड़क किनारे खड़ी कर उसके ड्राइवर और स्टाफ रिपेयरिंग करवा रहे थे इसी बीच लखनऊ की ओर से जा रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त तेज बारिश हो रही थी। माना जा रहा है कि बारिश की वजह से ट्रक ड्राइवर सड़क किनारे खड़ी बस को देख नहीं पाया।
इस सड़क हादसे में मौके पर ही कुल 16 यात्रियों की मौत हो गई। प्रशासन ने 11 यात्रियों की मौत की पुष्टि की है हालांकि बस में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। इस सड़क हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम भी लग गया। हादसे के तकरीबन एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंच पाई। इस सड़क हादसे में तकरीबन 15 लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं जिनका इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है।