ब्रेकिंग न्यूज़

समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल

Home / news / 150 फीट गहरी खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी बस, हादसे में अबतक...

150 फीट गहरी खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी बस, हादसे में अबतक 21 लोगों की मौत; राष्ट्रपति ने दुख जताया

30-May-2024 05:32 PM

By First Bihar

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर से सामने आ रही है, जहां श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर करीब 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी है। हादसे में अबतक 21 लोगों की मौत की खबर है जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुट गया है।


जानकारी के मुताबिक, श्रद्धालुओं से भरी बस अखनूर के चुंगी मढ़ इलाके में हादसे की शिकार हुई है। बस सवार सभी श्रद्धालु हरियाणा के कुरुक्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं और दर्शन के लिए शिव खोड़ी जा रहे थे। बस जब टांगली मोड़ से गुजर रही थी तभी ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया और बस सड़क किनारे करीब 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस और बचाव दल पहुंचा और बस में फंसे लोगों को निकालने के काम शुरू किया गया। अब तक 21 लोगों के मौत की बात सामने आ रही है जबकि 15 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को अचानक झपकी आ गई थी, जिसके कारण बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।


हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “जम्मू के पास अखनूर में एक बस दुर्घटना में लोगों की मौत के बारे में जानकर दुख शब्दों से परे हैं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं”। उधर, पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने भी हादसे पर दुख जताया है और अपनी संवेदना प्रगट की है।